e-EPIC (Electronic Electoral Photo Identity Card) एक डिजिटल वोटर आईडी कार्ड है जिसे भारत निर्वाचन आयोग (ECI) द्वारा जारी किया गया है। यह PDF फॉर्मेट में होता है और इसमें आपकी वही जानकारी होती है जो फिजिकल वोटर कार्ड में होती है, जैसे: नाम, फोटो, जन्मतिथि, लिंग, पता, निर्वाचन क्षेत्र आदि।
e-EPIC कौन डाउनलोड कर सकता है?
जिन्होंने 2015 के बाद वोटर कार्ड बनवाया या अपडेट करवाया है
जिनके वोटर आईडी पर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है
जिनके पास EPIC नंबर या फॉर्म रेफरेंस नंबर है
e-EPIC डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सबसे पहले Voter ESI Portal पर जाये और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें।
फिर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP देख कर दर्ज कर के अपने अकाउंट में लॉगिन करें